501 बातियों से की मां गंगा की महाआरती

Kanpur News – कानपुर में मां गंगा सेवा समिति ने गंगा जन्मोत्सव (गंगा सप्तमी) पर सरसैया घाट पर महाआरती का आयोजन किया। 501 बातियों से मां गंगा की आरती की गई और भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया। समिति ने जलीय जीवों के…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 4 May 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
501 बातियों से की मां गंगा की महाआरती

कानपुर। मां गंगा सेवा समिति ने गंगा जन्मोत्सव (गंगा सप्तमी) पर रविवार को सरसैया घाट पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन किया। गंगा जी का पूजन और अभिषेक कर 501 बातियों से मां गंगा की महाआरती की। गंगा भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया। समिति के सदस्यों ने प्रशासन से जलीय जीवों के अवैध शिकार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। यहां अध्यक्ष दीनानाथ द्विवेदी, सचिन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राकेंद्र मोहन तिवारी, सर्वेश कुमार पांडेय, शरद प्रकाश अग्रवाल, विनोद मिश्रा, डॉ. कुशल द्विवेदी, संदीप साहू, ओम द्विवेदी, गोपाल, उमेश शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, वीडी जायसवाल आदि मौजूद रहे।