चिंटल्स और स्वराज इंडिया बनी चैम्पियन

Kanpur News – चिंटल्स और स्वराज इंडिया बनी चैम्पियन चिंटल्स और स्वराज इंडिया बनी चैम्पियन चिंटल्स और स्वराज इंडिया बनी चैम्पियन

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 30 April 2025 09:53 PM
share Share
Follow Us on
चिंटल्स और स्वराज इंडिया बनी चैम्पियन

कानपुर। सीआईएससीई कानपुर साउथ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन रतनलाल शर्मा स्टेडियम में किया गया। मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल केशव नगर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में चिंटल्स स्कूल और बालक वर्ग में स्वराज इंडिया स्कूल की टीम विजेता बनी। जबकि, मेजबान मदर टेरेसा स्कूल केशव नगर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. विजय त्रिवेदी, भानु प्रताप सिंह, कानपुर तीरंदाजी संघ के राजेंद्र सिंह यादव ने किया। प्रतियोगिता में 11 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वैभव गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में गौरी भदौरिया, पार्थवी सिंह, अविरल मौर्य, काव्य तिवारी, इशिका गुप्ता, आदित्य गुप्ता, नैतिक शाक्य, आराम देव, आदित्य दुबे, आराध्या खरे, देवासी चंदेल, नाजिम अहमद, शुभी श्रीवास्तव, युक्ति पंजवानी, सिद्धि सिंह, सिहोरा कुमार, अंशिका गुप्ता, शौर्य खन्ना, तोशी गोविल, अयांश सिंह, रत्नम दीक्षित, रितिका सिंह, विदुषी शुक्ला विजेता बने।

प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के प्रबंधक इमेनुएल सिंह व प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।