मेरे पति का कई लड़कियों से संबंध, कानपुर के बड़े ज्वैलर पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

कानपुर के एक ज्वैलर पर उसकी ही पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का कहना है कि मेरे पति का कई लड़कियों से संबंध है। वह पैसे के बल बल नई-नई लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता है और उनका शारीरिक शोषण करता है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
मेरे पति का कई लड़कियों से संबंध, कानपुर के बड़े ज्वैलर पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

यूपी के कानपुर में एक बड़े ज्वैलर पर उसकी ही पत्नी ने संगीन आरोप लगाए हैं। पति का कई लड़कियों से संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए अपनी और बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पत्नी का आरोप है कि पैसे के बल पर वह लड़कियों का मुंह बंद कर देता है। पत्नी ने हनुमंत बिहार थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनुमंत विहार निवासी महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि मेरा पति अपनी मां-बाप की इकलौती संतान हैं। उसका बड़ा ज्वैलरी का शोरूम है। रुपये होने के चलते वह नई-नई लड़कियों को फंसाकर उनसे संबंध बनाता है। फिर पैसे देकर मुंह बंद कर देता है। पति धन और वैभव देखकर लड़कियां उसके चक्कर में आ जाती हैं और वह उनका शारीरिक शोषण करता है। उसके कई लड़कियों से इस समय संबंध हैं। जब वह विरोध करती है तो मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि तुम्हारी और बेटे की सुपारी देकर हत्या करवा दूंगा। धन होने के चलते उसके खिलाफ कुछ नहीं होता है।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर मठ और मुख्यमंत्री के नाम पर फर्जीवाड़ा, गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पीड़िता के मुताबिक उनकी शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। इसके बाद बेटा भी हुआ। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके चलते वह मायके चली गई और वर्ष 2022 में घरेलू हिंसा व भरण-पोषण का केस दाखिल किया। पति ने भी 2022 में तलाक का मुकदमा दाखिल कर रखा है। इसकी सुनवाई चल रही है। विवाहित होने के बावजूद पति ने दूसरी महिला से विवाह भी कर लिया है। अब हत्या की धमकी दे रहा है। हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है।