मेरा पति लड़कियों को फंसाता है..मेरी और बेटे की हत्या करवा देगा

Kanpur News – – महिला ने हनुमन्त विहार थाने में पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट कानपुर दक्षिण,

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 28 April 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
मेरा पति लड़कियों को फंसाता है..मेरी और बेटे की हत्या करवा देगा

मेरा पति धन और वैभव दिखा कर नई लड़कियों को चंगुल में फंसा कर उनका शारीरिक शोषण करता है। कई महिलाओं से उसके संबंध हैं। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि तुम्हारी और बेटे की सुपारी देकर हत्या करवा दूंगा। धन होने के चलते उसका कुछ नहीं होता। ये आरोप हनुमंत विहार निवासी महिला ने अपने सर्राफ पति पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह मां-बाप की इकलौती संतान हैं। बड़ा ज्वैलर्स शोरूम है। रुपये होने के चलते वह नई लड़कियों को फंसा कर उनसे संबंध बनाता है। फिर पैसे देकर मुंह बंद कर देता है। पीड़िता के मुताबिक उनकी शादी अप्रैल 2018 को हुई थी। इस दौरान बेटा भी हुआ। हालांकि ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे, जिसके चलते वह मायके चली गई और वर्ष 2022 में घरेलू हिंसा व भरण-पोषण का केस दाखिल किया। पति ने भी 2022 में तलाक का मुकदमा दाखिल कर रखा है जिसकी सुनवाई चल रही है। विवाहित होने के बावजूद पति ने दूसरी महिला से विवाह कर लिया है। अब हत्या की धमकी दे रहा है। हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है।