मोदी के आगमन पर घरों से काले गुब्बारे उड़ाएंगे कांग्रेसी

Kanpur News – कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता पीएम मोदी के कानपुर आगमन पर कांग्रेसी विरोध जताएंगे। महानगर अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 19 April 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
मोदी के आगमन पर घरों से काले गुब्बारे उड़ाएंगे कांग्रेसी

पीएम मोदी के कानपुर आगमन पर कांग्रेसी विरोध जताएंगे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बैठक करके रणनीति तैयार की। इसमें यह तय हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी के 24 अप्रैल को कानपुर आगमन पर हर वार्ड में कांग्रेसी अपने घरों की छत से काले गुब्बारे उड़ाकर नाराजगी जताएंगे। इस दौरान हर प्रकाश अग्निहोत्री, नरेश चंद्र त्रिपाठी, शंकर दत्त मिश्रा, निजामुद्दीन खान, रितेश यादव ,फहद अब्बासी, दिनेश बाजपेई, राकेश साहू, चंद्रमणि मिश्रा आदि रहे।