भगवा झंडों और भगवान की झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
Kanpur News – श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में भारी संख्या में लोग भगवा झंडा लेकर और भगवान की झांकियों के साथ शामिल होंगे।…

चकेरी। श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति की ओर से 17 अप्रैल को रामनवमी के पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमें भारी संख्या में लोग भगवा झंडा लेकर और भगवान की अनेक झांकियों के साथ चलेंगे। कार्यक्रम की जानकारी समिति की ओर से आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान दी गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह व अजय सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा सनिगवां स्थित बालाजी मंदिर से शुरू होकर अन्ना चौराहा, चिश्ती नगर, तिरंगा चौराहा से हाईवे होते हुए वापस बालाजी मंदिर में आकर समाप्त होगी। लगभग 4 किलोमीटर की इस यात्रा में हजारों लोग शामिल होंगे। भगवा झंडे से पूरी यात्रा निकलेगी। साथ ही भगवान की कई झांकियां भी रहेंगी। हेमंत सिंह ने बताया कि रामनवमी के पावन पर्व पर समिति के द्वारा बीते 13 वर्षों से लगातार शोभायात्रा निकाली जाती है। इसी कड़ी में इस बार भी 14वीं भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।