श्रीरामनवमी शोभायात्रा के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के विरोध में हनुमान चालीसा पाठ

Kanpur News – अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने श्रीरामनवमी शोभायात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया गया और आरोपियों के खिलाफ…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 11 April 2025 05:49 AM
share Share
Follow Us on
श्रीरामनवमी शोभायात्रा के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के विरोध में हनुमान चालीसा पाठ

श्रीरामनवमी शोभायात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जाने का बंधुवर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने गुरुवार को विरोध किया। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर हनुमान चालीसा पाठ के बाद धरना दिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को नामित ज्ञापन दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को दिया। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं के मुकदमे वापस नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन होगा। धरने में स्वामी अरुणेश्वराश्रम डॉ. आशीष वर्मा, भरत शर्मा, पंकज वर्मा, अरविंद सिंह चौहान, हिमांशु गुप्ता, विनोद साहू, प्रदीप मिश्रा, रमेश शुक्ला, धर्मेंद्र द्विवेदी, शिवम चतुर्वेदी, अनुज सिंह आदि रहे।