गौरैया संरक्षण के लिए बांटे 150 दाना पानी पात्र

Kanpur News – कानपुर में गौ-गौरैया संरक्षण समिति ने चिड़ियाघर में गौरैया संरक्षण अभियान के तहत मिट्टी के दाना-पानी पात्रों का निशुल्क वितरण किया। रेंजर नावेद इकराम ने इस वितरण की शुरुआत की। 150 पात्र दर्शकों को दिए…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 10 April 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
गौरैया संरक्षण के लिए बांटे 150 दाना पानी पात्र

कानपुर। गौ-गौरैया संरक्षण समिति ने गुरुवार को गौरैया संरक्षण अभियान के तहत कानपुर प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में मिट्टी के दाना-पानी पात्रों का निशुल्क वितरण किया। रेंजर नावेद इकराम ने दाना पानी पात्र वितरण की शुरुआत की। अध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि चिड़िया घर घूमने आए दर्शकों को 150 दाना-पानी पात्र निशुल्क दिए गए। गौरैया संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। यहां पर दीपक सिंह, रजनीश द्विवेदी, अभिषेक, पंकज शुक्ला, शुभम मिश्रा, आध्या शुक्ला आदि मौजूद रहे।