राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में स्टार्टर भूमिका निभाएंगे दिनेश भदौरिया
Kanpur News – राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स मीट 10 अप्रैल को झारखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगी। कानपुर के जिला एथलेटिक्स संघ के वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया का चयन स्टार्टर के रूप में हुआ है। यह उत्तर प्रदेश…
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरTue, 8 April 2025 04:42 AM

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स मीट झारखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 10 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। जिसमें जिला एथलेटिक्स संघ कानपुर के वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया का चयन हुआ है। वह प्रतियोगिता में स्टार्टर की भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश से इकलौते नामित अधिकारी के रूप में चयन होने से पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। जिला एथलेटिक्स संघ, कानपुर की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. एनके पांडेय, विजय देवगन, सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी, रंजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह रायट, जीके गुप्ता, सौम्या अवस्थी, रमेश चंद्र मिश्रा ने बधाई दी।