थानेदार भाजपाइयों की सुनते नहीं, वही काम करते हैं जिसमें पैसा मिलता, मंडल अध्यक्ष की शिकायत

Hindi NewsUP Newskanpur Police officers do not listen to BJP members, complaint of Mandal president

यूपी के कानपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी, बिट्टू परिहार ने कमिश्नर से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि थानेदार भाजपाइयों की सुनते नहीं हैं। वही काम करते हैं जिसमें पैसा मिलता है। बिना पैसा के लिए काम नहीं करते हैं।

Deep Pandey Wed, 18 June 2025 10:17 AM
share
Share
Follow Us on
थानेदार भाजपाइयों की सुनते नहीं, वही काम करते हैं जिसमें पैसा मिलता, मंडल अध्यक्ष की शिकायत

यूपी के कानपुर जिले में भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के साथ जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों को लेकर समन्वय बैठक की। अखिल कुमार की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी, बिट्टू परिहार ने पुलिस गंभीर आरोप लगाए हैं। मंडल अध्यक्ष ने कमिश्नर से शिकायत की है कि थानेदार भाजपाइयों की सुनते नहीं हैं। वही काम करते हैं जिसमें पैसा मिलता है। बिना पैसा लिए काम नहीं करते हैं।

आरोप लगाया हे कि शहर में खुलेआम स्मैक, चरस और अफीम की बिक्री हो रही है और यह सब धंधा थानेदारों की शह पर पनपा है। नौबस्ता चौराहे पर अवैध स्टैंड लगता है। शहर में आए दिन सड़क हादसे होते हैं। जाम लगने शहरवासी बेहाल हैं। जनता की परेशानियां दूर नहीं हो रही है। दरअसल, सांसद और पुलिस कमिश्नर ने तय कर दिया है कि हर महीने डीसीपी और मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी। बैठक में सामने आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:यूपी में आग का गोला बनी कार, शादी से लौट रहे परिवार के 5 लोग जिंदा जले

इस कड़ी में मंगलवार को भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और मंडल अध्यक्षों के बीच पुलिस कमिश्नर से हुई समन्वय बैठक पुलिस कमिश्नरेट के दफ्तर में हुई। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र की पुलिस मंडल अध्यक्षों से नियमित संवाद करे और उनके सम्मान का भी ध्यान रखे। शिवराम सिंह ने कहा कि किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजरन पुरवा, गुजैनी में वरुण बिहार कच्ची बस्ती और बर्रा आठ में देशी शराब ठेके के सामने खुलेआम स्मैक,चरस, अफीम, गांजा चौबीसों घंटे बिकता है।