दिल्ली 44° वाले टॉर्चर को रहे तैयार, 4 दिन में पारा 6 डिग्री तक बढ़ने के आसार; देखें 6 दिन का हाल

Delhi Weather Forecast : दिल्लीवाले अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। अगले 4 दिनों के बीच दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में 10 जून तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

दिल्लीवाले अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। अगले 4 दिनों के बीच दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में 10 जून तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। पिछले दो दिनों से दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से नीचे है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी ने आज दिनभर तेज धूप निकलने और आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। आज अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को तेज हवाएं चलने और 10 तारीख तक अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बता दें कि, दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तीखी हो गई। इसके चलते दिन के समय लोगों को खासी गर्मी का अहसास हुआ। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इससे पहले शुक्रवार को एक्यूआई 161 अंक पर रहा था। बता दें कि, सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Delhi Weather forecast

दिल्ली में 6 दिन के मौसम का हाल

7 जून 2025 :- आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

8 जून 2025 :- आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

9 जून 2025 :- आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

10 जून 2025 :- आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

11 जून 2025 :- आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

12 जून 2025 :- आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

www.livehindustan.com