निर्जला एकादशी पर बिठूर में गंगाघाटों की सफाई की
Kanpur News – गंगा आरती में भी जुटे पदाधिकारी गंगा समग्र कानपुर प्रांत के पदाधिकारी फोटो भी कानपुर।
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 6 June 2025 09:28 PM

गंगा समग्र कानपुर प्रांत के पदाधिकारियों ने निर्जला एकादशी के मौके पर ब्रम्हावर्त बिठूर घाट पर जाकर सफाई की। इसके बाद आरती में सभी शामिल हुए। इस मौके पर शरबत का भी वितरण हुआ। कानपुर पश्चिम जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह भदोरिया गंगा समग्र प्रांत संयोजक राजेश ने कहा गंगा की धारा निर्मल करना सबका कर्तव्य है। गंगा जीवनधारा है। यहां सुरेंद्र सिंह भदौरिया, विपिन शुक्ल, अनीता सिंह, निवेदिता सिंह, रिंकी शुक्ला, नीरज सिंह, निखिल शुक्ल और देव कुमार रहे।