3000 कार्यकर्ताओं की ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी बनाई
Kanpur News – 3000 कार्यकर्ताओं की ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी बनाई 3000 कार्यकर्ताओं की ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी बनाई 3000 कार्यकर्ताओं की ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी बनाई
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 9 May 2025 08:03 PM

कानपुर। पहलगाम हमले के बाद भारतीय फौजियों की एयर सर्जिकल स्ट्राइक को देखते हुए भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पार्टीजनों संग नवीन मार्केट दफ्तर में बैठक की। अनिल दीक्षित ने कहा कि युद्ध होने तक न तो वह माला पहनेंगे और न ही सम्मान कराएंगे। आपात स्थिति को देखते हुए 3000 कार्यकर्ताओं की ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी शनिवार तक बनाएंगे ताकि किसी को कहीं ब्लड की जरूरत पड़े तो उसे वहां भेजा जा सके। मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी में हुई बैठक में अनिल दीक्षित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान को उसकी औकात बता रही।
अनुराग शर्मा, संतोष शुक्ला, रंजीता पाठक, राशिद आरफी आदि रहे।